21 मई 2025 का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

खबर शेयर करें -

मेष, संयमित वाणी से लाभ होगा
आज बुधवार का दिन मेष राशि वालों के लिए कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। फिर भी आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आज आपको मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा, लेकिन यह भी जरूरी है कि आज आप वाणी पर संयम बनाए रखें। मेष राशि के छात्र आज अपनी शिक्षा में प्रगति करेंगे। एडमिशन से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। बिजली के किसी उपकरण में खराबी आने से भी परेशानी हो सकती है।आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

वृष राशि वालों को कुछ नए अवसर मिलेंगे
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में लाभकारी रहने वाला है। आपकी कोई बड़ी इच्छा आज पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। आपकी तरक्की देखकर कुछ नए विरोधी भी खड़े हो सकते हैं। सलाह है कि आज साझेदारी के कामों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके बीच मधुर संबंध रहेंगे। भाइयों से भी आज आपको सहयोग मिलेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कामों में खर्च कर सकते हैं।आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

मिथुन राशि वालों को यात्रा लाभदायक और सफल रहेगी
मिथुन राशि वालों को आज व्यापार में लाभ मिलेगा। और काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। आज आपको किसी रिश्तेदार से मिलने का मौका भी मिल सकता है या मिलने का कार्यक्रम बन सकता है। आपको लिखित कार्य करके लेन-देन से संबंधित कोई मामला निपटाना होगा, बिना कागजात के कोई डील फाइनल न करें। यदि आपने पहले कोई निवेश किया है तो वह आपके लिए अच्छा मुनाफा लेकर आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है। संतान की ओर से आज आप प्रसन्नता महसूस करेंगे।आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को कुमकुम मिलाकर जल अर्पित करें।

कर्क राशि, अधिकारी से तालमेल बनाए रखें
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अपने अधिकारी से तालमेल बनाए रखना बेहतर रहेगा। जो लोग नौकरी पाने को लेकर चिंतित हैं उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखर कर सामने आएगी, जिससे आपका पद और प्रभाव बढ़ सकता है। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ किसी शोध में भी भाग ले सकते हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया व डिजिटल मीडिया पत्रकार अब ‘झोलाछाप’ नहीं कहे जाएंगे: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया स्पष्ट

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। कपड़े और खाद्य पदार्थ दान करें
सिंह राशि वालों को आज जोखिम लेने से बचना होगा। सिंह राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको जोखिम भरे कामों से बचना चाहिए। बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। किसी काम से आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा और आप दोनों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान हो सकता है। खान-पान में संयम रखना चाहिए। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। केतु के मंत्र ॐ स्रां श्रीं स्रौं सः केतवे नमः का जाप करें। कन्या राशि वालों को रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि वालों को आज सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। दूसरों के बहकावे में आने से बचें और अपने काम और लक्ष्य पर ध्यान दें। व्यापार में आज आपकी कमाई अच्छी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने मामा-मामी से लाभ और सहयोग मिल सकता है। आज आपको अपना मनपसंद खाना मिल सकता है। नौकरी में आज आपको विपरीत लिंग के सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि वालों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिए तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला हो सकता है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे जिन्हें आप चाहकर भी रोक नहीं पाएंगे। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला है तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है लेकिन इस मामले में झगड़ा और तनाव भी रहेगा। बच्चों की शिक्षा और सफलता से आज आपको खुशी मिलेगी। घर के बड़ों से आज आपको सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। लंबे समय के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपको अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को भोजन दान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया व डिजिटल मीडिया पत्रकार अब ‘झोलाछाप’ नहीं कहे जाएंगे: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया स्पष्ट

वृश्चिक राशि वालों को धन और संपत्ति का लाभ मिलेगा वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ के संकेत दे रहा है। आज आपको धन और संपत्ति का लाभ मिलेगा। आज आप प्रॉपर्टी में निवेश करके भी लाभ कमा सकते हैं। आपकी इच्छा पूरी होने से परिवार में खुशी मनाई जा सकती है। आज आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर नाराजगी थी तो वह भी दूर हो जाएगी। प्रेम जीवन में आज आप अपने प्रेमी के साथ प्यार भरा समय बिता सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको सहयोग मिल सकता है। अगर आपका विदेश से जुड़ा व्यापार है तो आज लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें। भविष्य में किसी निर्णय का लाभ आपको मिलेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

धनु राशि, लाभ और सम्मान मिलेगा
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता आपके कदम चूमेगी। साझेदारी में कोई भी काम करने से आपको बचना चाहिए, धोखा मिल सकता है। अगर आपकी संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेती है तो उसमें सफलता मिलने से उसे खुशी होगी। आज आपको किसी कारणवश यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आप पर भरोसा करेंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आपके पिता को आज लाभ और सम्मान मिलेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रह सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। ‘संकटशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

मकर, आज आय में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे
चंद्रमा आज मकर राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहा है, जिसके कारण आज आप साहसिक निर्णय ले पाएंगे। आज आपको व्यापार में लाभ का मौका मिलेगा। आज आपकी आय में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में बच्चों के साथ समय बिताएंगे और आज आपको कुछ रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा। आज आप घर के लिए सुख-सुविधा की चीजें खरीद सकते हैं। अगर आपका प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम है, तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह के समय तांबे के लोटे से भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया व डिजिटल मीडिया पत्रकार अब ‘झोलाछाप’ नहीं कहे जाएंगे: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया स्पष्ट

कुंभ, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में अच्छा रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय के लिए किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से कुछ धन उधार लेने की सोच रहे हैं तो आज आपको प्रयास करना चाहिए, आपको ऋण मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है जिससे आपको परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव शिक्षा में परेशानी का कारण बनेगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में किसी के विवाह की बात चल रही है तो शुभ समाचार मिल सकता है। आपको सलाह है कि आज सुनी-सुनाई बातों में आकर कोई निर्णय न लें। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि, भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी मीन राशि के लिए आज बुधवार का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपकी राशि में शुक्र का गोचर आपको भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ देगा। आज परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। आज आपको अपना मनपसंद भोजन भी मिलने वाला है। वैसे आज परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है इसलिए आपको सोच-समझकर बोलना चाहिए। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी से शुभ समाचार मिलेगा। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। किसी किन्नर को भोजन या धन दान करें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad