मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

खबर शेयर करें -

मेष राशि (Aries)

नौकरी के लिहाज से आज आपके लिए संघर्ष की स्थिति बन रही है। पिता से खर्च के लिए पैसे लेने पड़ सकते हैं। किसी पारिवारिक शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए आज व्यस्तता की अधिकता रह सकती है। बड़े भाई से आज आपको कष्ट मिल सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि (Taurus)

सेहत के लिहाज से आपको आज सतर्क रहना चाहिए। पेट दर्द की समस्या को आपको हल्के में नहीं लेना चाहिये। शिक्षा सम्बन्धी कार्य आज आपके अटक सकते हैं। आज आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आज आप अपने प्रेमी के लिये नये अपहार खरीद सकते हैं। विदेश के लिये वीजा लग सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपको नये व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकता है। किसी तरह के वित्तीय सहायता भी आपको आज मिस सकती है। नौकरी पेशा जातकों को आज स्थानपरिवर्तन का आदेश मिल सकता है।  कन्या संतान का विवाह तय होने की वजह से परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए प्रेम के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- फिरोजी

कर्क राशि (Cancer)

आज परिवार के सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रिंटिंग प्रेस और विज्ञापन के माध्यम से धन कमाने वाले लोगों के लिये आज का दिन तनाव वाला रह सकता है। वित्तीय अभाव झेलना पड़ सकता है। अपने बात पर अड़े रहने से लाभ से ज्यादा नुकसान की स्थिति बनती हुई दिखायी दे रही है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग-  क्रीम

सिंह राशि (Leo)

आज आप अपने स्वास्थ्य को प्रथामिकता दें तो बेहतर रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए धैर्य धारण करने का समय है अन्यथा आपके हाथ से बात निकल सकती है। परिजनों की बातों के दबाव में आकर लिया गया कोई भी फैसला आपके मान सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। संतान के प्रति निश्चिन्तता की स्थिति रहेगी।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- मैरुन

कन्या राशि (Virgo)

आज आपका जीवनसाथी अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह रह सकता है। किसी कारण से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। संतान के लिये आज आपका गैरजिम्मेदाराना रवैया आपके संतान का अहित कर सकता है। लव रिलेशन के बारे में आपको आज सजग रहना चाहिए। ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

तुला राशि (Libra)

आज आप खाली समय का सदुपयोग करेंगे। दिन में आप साहित्य संगीत को सीखने पढ़ने में व्यतीत करेंगे, इससे आपको मानसिक शान्ति मिलेगी। आज आप में उर्जा की अधिकता रहेगी। आपका  आर्थिक पक्ष भी ठीक-ठाक रहेगा। किसी प्रियजन या फिर रिश्तेदार के यहां भोज या पार्टी में जा सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आपको किसी शारीरिक पीड़ा से आज राहत मिलेगी। नौकरी और रोजगार ठीक से चलते रहेंगे। आज आपको शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति के साथ जुड़ सकते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- मैरुन

धनु  राशि (Sagittarius)

अनजान लोगों आज मित्रवत सम्बन्ध बन सकते हैं। आर्थिक हालात पक्ष में नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन में आज  आपका दिन काफी शानदार रहने वाला है। सार्वजनिक जीवन में आज आपका दिन सेवा कार्य में व्यतीत हो सकता है। संतान की प्रगति से आज आपका मन संतुष्ट रहने वाला है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- केसरिया

मकर राशि (Capricorn)

नौकरी और व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन आपका रहने वाला है। आज आपको सारे काम समय पर पूर्ण होगें। आज किसी भी तरह अड़चनआपके सामने अधिक देर तक टिक नहीं पायेगी। शिक्षण के कार्य से आज आपका मन हट सकता है। सावधान रहें आज आप किसी तरह के बाहरी विवाद में फंस सकते हैं।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- काला

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपकी सेहत  अच्छी रहने वाली है। आर्थिक उन्नति के लिये आज आपको प्रतीक्षा ही करनी पड़ सकती है। आज शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ मौज-मस्ती और आनन्द का समय व्यतीत करने वाले है। किसी अपरिचित के जीवन में परिवर्तन का माध्यम आज आप बन सकते हैं।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नीला

मीन राशि (Pisces)

समाज के प्रतिषिठित लोगो से आज आपको मान सम्मान और पुरस्कार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन आज असाधारण रहने वाला है। किसी तरह की फिजूलखर्ची आज आप से हो सकती है। आज पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। लन रिलेशन में कुछ तो गड़बड़ हो सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला