लालकुआ:भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने व्यापारियों से की मुलाकात, जीएसटी में राहत और स्थानीय समस्याओं पर की चर्चा

खबर शेयर करें -

लालकुआं। युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने सोमवार को लालकुआं मुख्य बाजार में व्यापारियों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कमी से व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का प्रयास हमेशा से रहा है कि छोटे व्यापारियों को करों की जटिलताओं से राहत दी जाए और कारोबार को आसान बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कूड़े के खिलाफ बाली की अनोखी स्ट्राइक ! जहां लगता था कूड़े का ढेर, अब वहां गूंजेगा स्वच्छता का संदेश “कचरा ना फेंके इधर-उधर, यह शहर भी है आपका घर”

कोश्यारी ने दुकानदारों से उनकी रोजमर्रा की समस्याओं को भी सुना। व्यापारियों ने उन्हें सड़क की खराब हालत, पार्किंग की समस्या, अतिक्रमण, बिजली के बार-बार कटने और बाजार में सुरक्षा की कमी जैसी दिक्कतों से अवगत कराया। इस पर कोश्यारी ने भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज से शुरू हो रहा 'नौतपा': देश भर में आसमान से बरसेगी आग, दिल्ली-UP में पारा 50°C के करीब; उत्तराखंड में मौसम के दो रूप—मैदानों में हीटवेव तो पहाड़ों में बारिश का अलर्ट

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापारियों के लिए नीतियां लगातार सरल और पारदर्शी हो रही हैं। जीएसटी में हाल ही में हुई कटौती से उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर सस्ता सामान मिलेगा, वहीं व्यापारी वर्ग पर कर का बोझ भी कम होगा।व्यापारियों ने कोश्यारी का धन्यवाद जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद कोई नेता बाजार में आकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुन रहा है। इस मौके पर कई व्यापारी संघ पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आज से शुरू हो रहा 'नौतपा': देश भर में आसमान से बरसेगी आग, दिल्ली-UP में पारा 50°C के करीब; उत्तराखंड में मौसम के दो रूप—मैदानों में हीटवेव तो पहाड़ों में बारिश का अलर्ट