लालकुआं: भीषण गर्मी का प्रकोप, साइकिल से बाजार आ रहे किसान गश खाकर गिरे; अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

लालकुआं: क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया है। रविवार को निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला से लालकुआं की ओर आ रहे एक वृद्ध किसान भीषण गर्मी के कारण गश खाकर सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में उन्हें चोटें भी आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

चिलचिलाती धूप में हुए अचेत

जानकारी के अनुसार, पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता निवासी 57 वर्षीय किसान जीवन नाथ गोस्वामी दोपहर करीब 1 बजे अपनी साइकिल से घरेलू सामान खरीदने के लिए लालकुआं बाजार की ओर आ रहे थे। अभी वह हाईवे तक पहुंचे ही थे कि दोपहर की भीषण तपिश और लू के कारण उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह साइकिल समेत बीच सड़क पर गिरकर अचेत हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दोस्त की मौत से सदमे में आए होनहार छात्र का हाई वोल्टेज ड्रामा; 30 फीट ऊंची रेलिंग पर 2 घंटे तक अटकी रही सांसें

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

सड़क पर गिरते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें सहारा देकर उठाया और तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि किसान हीट स्ट्रोक (लू लगने) के कारण अचेत हुए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के बड़े भाई अमरजीत सिंह चीमा का लंबी बीमारी के चलते निधन, 28 मई को होगी अंतिम अरदास

सावधानी बरतने की अपील

क्षेत्र में पारा लगातार बढ़ने से स्थानीय प्रशासन और डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि बाहर निकलते समय सिर ढक कर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी स्थितियों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बेटे को फोन कर बुलाया, नशे की हालत में घर के आगे छोड़ा; मौत.. मुकदमा दर्ज