लालकुआं : तराई केंद्रीय वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्करी का किया भंडाफोड़, बेशकीमती सागौन की लकड़ी बरामद

खबर शेयर करें -

तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज के अंतर्गत शुक्रवार को सुबह तड़के लालकुआं टांडा कंडी रोड पर गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली. लकड़ी तस्करी की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की तो रात्रि करीब 2:30 बजे जंगल के अंदर एक पिकअप आता दिखाई दिया. इस दौरान वन विभाग के टीम ने जब पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की तो वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया.

यह भी पढ़ें 👉  झील में कार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, शादी समारोह में आए थे 4 दोस्त; 3 घायल अस्पताल से डिस्चार्ज

सागौन की लकड़ी बरामद: तलाशी लेने पर वाहन में बेशकीमती सागौन के 11 लट्ठे बरामद हुए. गश्ती टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर टांडा रेंज ऑफिस में सुरक्षित खड़ा कर दिया. वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है. यह लकड़ी जंगल में कहां से पेड़ काट कर लाई जा रही थी, वन विभाग की टीम इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दिनेशपुर में ऑटो डिवाइडर से टकराने से रामपुर के मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में बचे पत्नी और तीन मासूम बच्चे

वन क्षेत्राधिकार टांडा रेंज रूप नारायण गौतम ने बताया कि लकड़ी को जब्त करते हुए वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच पड़ताल की जा रही है. साथ ही तस्कर की घर पकड़ के लिए टीम गठित की गई है. कार्रवाई के दौरान वन क्षेत्राधिकारी टांडा रूपनारायण गौतम, वन दरोगा विशन राम, वन दरोगा पान सिंह मेहता, वन बीट अधिकारी राहुल कुमार, अंकित कुमार, किशन सनवाल और वाहन चालक मौजूद थे.