लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: मुख्य चुनाव अधिकारी ने नियुक्त किए 5 सहायक अधिकारी; आज होगा चुनावी कार्यालय का शंखनाद

खबर शेयर करें -

लालकुआं: नगर में व्यापार मंडल के आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी रूपरेखा तैयार करने और प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा ने पांच सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है, जिससे चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों और व्यापारी नेताओं के बीच हलचल बढ़ गई है।

सहायक चुनाव अधिकारियों की टीम घोषित

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार के कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने की घटना के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; देर रात एक बड़े गुलदार को ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ा, जांच के बाद होगी हमलावर होने की पुष्टि

मुख्य चुनाव अधिकारी ने निष्पक्ष चुनाव के लिए एक सशक्त टीम का गठन किया है। नवनियुक्त सहायक चुनाव अधिकारियों में रणजीत सिंह बोरा, सुभाष नागर, राजकुमार सेतिया, देवेंद्र नयाल और अरुण जोशी के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों पर चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने और आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने की अहम जिम्मेदारी होगी।

आज होगा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए आज (रविवार) शाम 4 बजे रेलवे स्टेशन तिराहे पर चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही चुनाव की विस्तृत समय-सारणी और रणनीतियों पर मंथन होगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में चुनाव की आगामी घोषणाएं की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर ! दड़ियाल रोड पर धू-धूकर जला स्पेयर पार्ट्स से भरा छोटा हाथी, आग की लपटों से मची भगदड़; दमकल ने टाला बड़ा हादसा!

व्यापारी नेताओं का जनसंपर्क तेज

बता दें कि लालकुआं नगर के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यापारी नेता पिछले काफी समय से बड़े स्तर पर जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। व्यापारियों के बीच पैठ बनाने के लिए बैठकों और मुलाकातों का दौर लगातार जारी है। अब कार्यालय खुलने और अधिकारियों की नियुक्ति के बाद चुनावी प्रक्रिया में और तेजी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  छोटे शहर के युवाओं को भी बड़े कारोबारी बनने का मिलेगा मौका, आईआईएम ने खोले द्वार; 10 लाख रुपये की मदद से गढ़ा जाएगा युवाओं का भविष्य