लालकुआं: लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार, 401 IPC के तहत था वांछित

खबर शेयर करें -

लालकुआं: नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, लालकुआं पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है, जो पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

एसपी सिटी हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी लालकुआं के दिशा-निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए, अजय कुमार उर्फ टक्कर को उसके बिन्दुखत्ता स्थित घर से गिरफ्तार किया। अजय कुमार, पुत्र किशन राम, संजय नगर तृतीय, बिन्दुखत्ता का निवासी है। वह फौजदारी वारंट संख्या 5897/2021 और 299/2020, धारा 401 आईपीसी (अभ्यस्त रूप से डकैती या लूट करने वाले के लिए दंड) के मामलों में वांछित था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विरेन्द्र रौतेला और कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती
Ad