लालकुआं की बेटी गुनगुन ने लहराया परचम; सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड में पाया तीसरा स्थान

खबर शेयर करें -

लालकुआं। तहसील लालकुआं के ग्राम सूपी भगवानपुर निवासी प्रकाश कबड़वाल (रवि) और ममता कबड़वाल की होनहार पुत्री गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। घोड़ाखाल स्थित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा 9 प्रवेश हेतु आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) में गुनगुन ने देशभर में 35वां स्थान तथा उत्तराखंड में बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

मोटाहल्दू के सेमफोर्ड स्कूल मोटाहल्दू की छात्रा गुनगुन ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली गुनगुन की सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों के अनुसार गुनगुन शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती

गुनगुन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला दुर्गापाल, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दू के अध्यक्ष हेम दुर्गापाल, समाजसेवी देवेश कबड़वाल, योगेश महतौलिया एवं अन्य गणमान्य लोगों ने उसके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पिता प्रकाश कबड़वाल, माता ममता कबड़वाल तथा दादी पुष्पा कबड़वाल को बधाई देते हुए गुनगुन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि गुनगुन आगे भी शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

Ad