लालकुआं : जंगल से निकलकर सड़क पर आया हाथियों का झुंड, लोगों ने बनाई वीडियो, सेल्फी लेने की भी हुई कोशिश

खबर शेयर करें -

लालकुआं। पिछले एक सप्ताह से एक दर्जन से अधिक जंगली हाथियों का झुंड यहां बरेली रोड स्थित आईओसी डिपो से लेकर बच्चीधरमा तक पूरी रात तांडव मचा रहा है।

शाम लगभग 8 बजे उक्त हाथियों का झुंड टांडा के जंगल से हाईवे 109 क्रॉस करते हुए आइओसी डिपो की ओर आ जाता है, जो कि खुले आम पूरे क्षेत्र में चहल कदमी करते हुए लोगों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है, उक्त हाथी ग्रामीणों से बिल्कुल भी डर नहीं रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल

वहीं हाथी के पास से चार एवं दो पहिया वाहन गुजर रहे हैं जिसका हाथियों पर कोई असर नहीं हो रहा है, कल 19 सितंबर की शाम को ही हाथियों का झुंड यहां हाईवे क्रॉस कर आईओसी डिपो के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा, उसके बाद उक्त झुंड ने बबूर गुमटी वाले रेलवे क्रॉसिंग से भी जमकर चहल कदमी की।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर, 5 साल के मासूम की मौत; 1100 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

गुमटी क्षेत्र के लोगों ने हाथियों के साथ में जमकर मस्ती की, तथा उन्हें खूब दौडाया, इस दौरान हाथियों ने भी ग्रामीणों को जमकर दौडाया, हाथियों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद हैं जो की कभी भी कोई दुर्घटना घटित कर सकते हैं उक्त हाथियों का झुंड रेलवे लाइन में भी जमकर चहल कदमी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से उधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे गंभीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad