लालकुआं : हल्दूचौड़ की खुशी जल्द आएंगी भारतीय टीम में नजर, कैंप में हो चुका चयन….

खबर शेयर करें -

लालकुआं : पहाड़ की जिंदगी चुनौतियों से भरी हुई है, लेकिन यहां की होनहार बेटियां हर चुनौती पर जीत हासिल कर सफलता का आसमान छू रही हैं।

इसी कड़ी में एक अच्छी खबर लालकुआं से आई है। यहां रहने वाली खुशी आर्य का चयन खो-खो सीरीज के लिए हुआ है। भारतीय खो-खो संघ द्वारा आगामी 22 सितंबर से 9 अक्टूबर तक प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें खुशी आर्य भी हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों से मजदूरी कराने वाले धन्नासेठों की अब खैर नहीं ! देर रात तक बच्चों से ढुलवाते हैं भारी माल, चार मंजिला इमारतों तक बनाते हैं बोझा ढोने की मशीन!

सब कुछ ठीक रहा तो बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय खो-खो टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इस कैंप में जो भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उनका चयन अक्टूबर-नवंबर माह में आयोजित होने वाली इंडिया, मलेशिया, इंडोनेशिया खो-खो सीरीज के लिए किया जाएगा।

मूलरूप से नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ की रहने वाली खुशी आर्य भी इस प्रशिक्षण कैंप में हिस्सा लेने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के आदेशों की काशीपुर में उड़ाई जा रही खुलेआम धज्जियां! उत्तराखंड में प्रतिबंध के बावजूद शहर में रोजाना कई कुंतल मिलावटी खोये और सिंथेटिक पनीर की आवक पर उठे सवाल

अगर वो सफल रहीं तो उन्हें कैंप का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। राज्य से दो खो-खो खिलाड़ियों का इस कैंप के लिए चयन हुआ है। जिनमें खुशी के अलावा बालक वर्ग में ऋषिकेश निवासी इमरान खान भी शामिल हैं।

प्रदेश के इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास भारतीय खो-खो टीम में शामिल होने का सुनहरा मौका है। सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों ने खुशी और इमरान को अपनी अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया है कि वे जल्द ही भारतीय खो-खो टीम का हिस्सा बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर बना नकली दूध-मावे और सिंथेटिक पनीर की मंडी ! सुबह तड़के यूपी से पहुंचती है मिलावटी माल की खेप, आखिर किसकी शह पर चल रहा है मिलावट का खेल?