लालकुआं: बिन्दुखत्ता में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिंदुखत्ता स्थित इंद्रानगर- दो निवासी चंदर सिंह की पत्नी सावित्री देवी ( 46 ) की शुक्रवार की रात अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन परेशान हो गए। गंभीर हालत में महिला को परिजन आनन-फानन हल्द्वानी के एसटीएच पहुंचे। इलाज के दौरान सावित्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापारियों को बड़ी राहत! महापौर ने बढ़ाई ट्रेड लाइसेंस की अंतिम तिथि


मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए पुलिस मुस्तैद; मेला क्षेत्र 8 जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित, यातायात प्लान लागू
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शादी समारोह में हुए विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या