उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में दर्ज किया गया देश का सबसे अधिक भूस्खलन घनत्व

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में देश का सबसे अधिक भूस्खलन घनत्व दर्ज किया गया है और दोनों जिलों में भूस्खलन जोखिम सर्वाधिक है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से प्रदान की गयी उपग्रह जानकारी के आधार पर हैदराबाद स्थित ‘राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर’ द्वारा भारत के भूस्खलन मानचित्र के हिस्से के रूप में प्रकाशित एक सूची में हिमालयी राज्य के ये दो पहाड़ी जिले शीर्ष पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुफ़्त की दारू के लालच में उड़ाई 4 पेटी शराब, पुलिस ने 24 घंटे में उतार दिया सारा नशा

सूची में उत्तराखंड के सभी 13 जिले शामिल हैं जिनमें भूस्खलन के जोखिम की आशंका का स्तर भिन्न भिन्न है। रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले 147 जिलों की सूची में पहले और दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर क्रमशः 146वें और 147वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों के मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, छठी के छात्र ने आठवीं के छात्र पर पेपर कटर ब्लेड से किया जानलेवा वार

प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग में स्थित है। जून 2013 में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा का केंद्र यही केदारनाथ मंदिर था और इस आपदा में हजारों लोगों की जान गयी थी।