भीमताल: ओखलकांडा में तेंदुए का दिन-दहाड़े हमला, महिला को मारकर जंगल में घसीटा

खबर शेयर करें -

भीमताल: धारी ब्लॉक के बाद अब ओखलकांडा ब्लॉक में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहाँ तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से पूरे गाँव में दहशत और मातम का माहौल पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों का वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में शर्मनाक वारदात: नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ पर फूटा गुस्सा, आधी रात को कोतवाली का घेराव, आरोपी पर पॉक्सो एक्ट दर्ज

😥 घटना का विवरण

  • पीड़िता: रेखा देवी पत्नी पान सिंह, निवासी चमोली गाँव, कीटोड़ा तोक (ओखलकांडा ब्लॉक)।

  • घटना: रेखा देवी मंगलवार को गाँव की अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई थीं।

  • हमला: इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटकर करीब 2 किलोमीटर जंगल के भीतर ले गया।

  • परिणाम: रेखा की दर्द भरी चीख सुनकर अन्य महिलाओं ने शोरगुल किया, लेकिन तेंदुआ महिला को नहीं छोड़ा, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम के पास बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरते पत्थरों से बचने के प्रयास में शिप्रा नदी में गिरी कार, महिला चालक का सुरक्षित रेस्क्यू

🚨 प्रशासनिक कार्रवाई और स्थिति

  • आक्रोश: महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है।

  • उच्च स्तरीय दौरा: घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ, भीमताल विधायक, और सीएमओ नैनीताल मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

  • माहौल: गाँव में मातम पसरा हुआ है, मृतका के स्वजन सदमे में हैं, और ग्रामीणों के दिलों में गहरा भय व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में शराब की 'होम डिलीवरी' करने वाला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 49 पव्वे, नेटवर्क ध्वस्त

Ad