लोकसभा चुनाव 2024: आधी आबादी पर भाजपा का फोकस, पांचों सीटों पर महिलाओं के लिए ये है खास प्लानिंग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए भाजपा ने पूरा होमवर्क के बाद ब्लॉक और बूथ स्तर पर फोकस करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए आधी आबादी यानि महिलाओं पर सबसे पहले फोकस किया है।

भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में भी महिलाओं की भागीदारी की वजह से जीत सुनिश्चित होने के चलते अब लोकसभा चुनाव के लिए भी महिला वोटर पर फोकस करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही धामी सरकार की योजनाओं के जरिए भी महिलाओं तक पहुंचा जाएगा। साथ ही महिला मोर्चा भी प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर अलग से महिलाओं के सम्मेलन के जरिए टारगेट करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के साथ सौतेला व्यवहार या राजनीतिक अनदेखी? 27 सितंबर के जनआक्रोश से क्या जागेगा शासन?

उत्तराखंड में करीब 81.67 लाख मतदाता है। इनमें से 39.31 लाख महिला मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में से सबसे अधिक करीब 22.34 लाख वोटर 30-39 आयु वर्ग के हैं। इसी वजह से भाजपा इस वर्ग को सबसे ज्यादा साधने में जुटी है। बीते दिनों में धामी सरकार महिलाओं को कई सौगात दे चुकी है। जिसके लिए आगे भी योजनाएं बनाई जा रही हैं। हाल ही में धामी सरकार ने सरकारी विभागों व संस्थानों में दैनिक वेतन पर तैनात महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश की सौगात दी।

इसके अलावा धामी सरकार की ओर से महिलाओं के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिये एक विशेष कोष, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाया, राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में क्षैतिज आरक्षण समेत कई निर्णय लिए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

भाजपा को लोकसभा की पांचों सीट फतह करने के लिए महिला मोर्चा भी पूरा जोर लगाने जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा है कि पांचों लोकसभा सीटों के क्षेत्रों में महिला मोर्चा सम्मेलन करेंगी। इसके लिए कमल मित्र की टोली बनाई जाएगी। जो कि सभी क्षेत्रों में जाकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की महिलाओं को लेकर बनाई गई योजना का प्रचार प्रसार करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के साथ सौतेला व्यवहार या राजनीतिक अनदेखी? 27 सितंबर के जनआक्रोश से क्या जागेगा शासन?

उत्तराखंड में 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने और ​ऐतिहासिक जीत के लिए महिला वोटर का सबसे ज्यादा योगदान माना जाता है। इसके साथ ही बागेश्वर उपचुनाव में भी भाजपा को जीत दिलाने में महिला वोटर को ही सबसे प्रमुख फेक्टर माना जा रहा है। महिला वोटर पूरी ईमानदारी के साथ हमेशाा वोट करता है। जिसका फायदा हमेशा चुनाव में सियासी दल को होता हुआ नजर आता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad