नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

खबर शेयर करें -

 

नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

 

नैनीताल: नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा (आईपीएस) ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

 

प्रमुख तबादलों की सूची:

 

  • निरीक्षक हरपाल सिंह (प्रभारी SOG) को थाना चोरगलिया का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
  • निरीक्षक विजय मेहता (प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी) को ANTF का प्रभारी बनाया गया है।
  • निरीक्षक अरुण कुमार सैनी (प्रभारी निरीक्षक रामनगर) को प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • निरीक्षक अमरचंद शर्मा (पुलिस लाइन) अब प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी होंगे।
  • निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल (प्रभारी निरीक्षक लालकुआं) को प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है।
  • निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा (प्रभारी सम्मन सेल) को प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बनाया गया है।
  • उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद (वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी) को वरिष्ठ उप निरीक्षक रामनगर बनाया गया है।
  • उप निरीक्षक राजेश जोशी (पुलिस लाइन) को एसओजी में भेजा गया है।
  • उप निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट (थाना मुखानी) को थाना तल्लीताल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती

 

यातायात प्रभारियों का भी तबादला:

 

  • निरीक्षक महेश चंद्रा (यातायात प्रभारी भवाली) को यातायात प्रभारी हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट (यातायात प्रभारी हल्द्वानी) को यातायात प्रभारी भवाली बनाया गया है।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
Ad