मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली उत्तराखंड में परिवर्तन का शंखनाद साबित होगी: प्रमोद कलौनी, लालकुआं और बिन्दुखत्ता से हल्द्वानी पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता

खबर शेयर करें -

लालकुआं/बिन्दुखत्ता। आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने जा रही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विशाल महारैली को लेकर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं विधायक पद के प्रबल दावेदार वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद कलौनी ने रैली की सफलता के लिए बिन्दुखत्ता और लालकुआं क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन उत्तराखंड में ‘मिशन 2027’ के तहत बदलाव का महा-शंखनाद करेगा और यह जनसभा राज्य के राजनीतिक इतिहास का टर्निंग पॉइंट साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी मिल के ITC अधिग्रहण पर वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन कुड़ाई ने जताई खुशी: बताया क्षेत्र के विकास का नया अध्याय, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ बुलंद होगी आवाज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद कलौनी ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार के कुशासन, बेतहाशा महंगाई और चरम पर पहुंची बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी है। राज्य के होनहार युवाओं का भविष्य लगातार हो रहे पेपर लीक घोटालों की भेंट चढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं, छात्रों, किसानों और मातृशक्ति से अपील की कि वे अपने अधिकारों की रक्षा और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ इस महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी मिल के ITC अधिग्रहण पर नंदन दुर्गापाल ने जताया हर्ष: बताया औद्योगिक विकास का नया युग, श्रमिकों के उज्ज्वल भविष्य की जताई उम्मीद

लालकुआं विधानसभा से दर्ज होगी रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति

प्रमोद कलौनी ने दावा किया कि लालकुआं और बिन्दुखत्ता क्षेत्र के कोने-कोने से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक गाड़ियों के काफिले के साथ हल्द्वानी पहुंचेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहा है और कुमाऊं क्षेत्र की यह एकजुटता तथा शक्ति प्रदर्शन राज्य में जनविरोधी नीतियों को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी मिल के ITC अधिग्रहण पर वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन कुड़ाई ने जताई खुशी: बताया क्षेत्र के विकास का नया अध्याय, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग
Ad