
राजू अनेजा,काशीपुर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ लगातार रचे जा रहे राजनीतिक षड्यंत्रों को देखकर काशीपुर के महापौर दीपक बाली शुक्रवार को पूरी तरह लाल हो गए। नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की रफ्तार से घबराया एक गिरोह सत्ता के भीतर रहकर सरकार को कमजोर करने की साज़िश कर रहा है।
बाली ने तल्ख लहजे में कहा,
“जिस घर से आबोदाना मिला, आज उसी घर को जलाकर तापने का काम किया जा रहा है।”
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री धामी चुनाव हारे नहीं थे, बल्कि उन्हें योजनाबद्ध तरीके से हरवाया गया था और उस समय रचा गया षड्यंत्र आज भी अलग-अलग रूपों में जारी है।
महापौर बाली ने कहा कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री धामी ने सेनापति की भूमिका निभाते हुए भाजपा को भारी बहुमत से सत्ता में पहुंचाया, लेकिन उसी लड़ाई में वे स्वयं घायल हो गए। इसके बावजूद पार्टी हाईकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए उत्तराखंड की कमान दोबारा उनके हाथों में सौंपी।
“बालिका से युवावस्था की ओर बढ़ रहे प्रदेश की बागडोर आज जिस नेता के हाथ में है, वही नेता कुछ लोगों को खटक रहा है,” — बाली ने कहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ झूठे आरोपों का सिलसिला जानबूझकर चलाया जा रहा है, ताकि 24 में से 16–16 घंटे काम करने वाले मुख्यमंत्री को विकास के रास्ते से भटकाया जा सके।
अंकिता हत्याकांड का जिक्र करते हुए बाली ने कहा कि इस संवेदनशील मामले पर विपक्ष के साथ-साथ पार्टी के ही कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भी षड्यंत्र रचकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश की। लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार से संवाद कर उनकी मांग पर सीबीआई जांच की सहमति देकर सभी साज़िशों पर पानी फेर दिया।
महापौर बाली ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हर मुद्दे पर राजनीति सूझती है — चाहे वह अंकिता मामला हो या किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण।
“गदरपुर में माहौल बिगाड़ने और काशीपुर को हल्दीघाटी बनाने जैसे बयान देना साफ दर्शाता है कि मंशा क्या है,” — उन्होंने कहा।
पूर्व सांसद बलराज पासी पर भी निशाना साधते हुए बाली ने कहा कि वे अरविंद पांडे को पुत्र समान मानते हैं, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में वे धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहे हैं।
“अब समय है कि धृतराष्ट्र बनकर आंखें मूंदने की बजाय सच के साथ खड़े हों,” — बाली ने कहा।
अंत में महापौर दीपक बाली ने साफ चेतावनी दी कि काशीपुर की धरती पर आकर यदि कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ षड्यंत्र रचने या राजनीति की आग भड़काने की कोशिश करेगा, तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
“उत्तराखंड का भविष्य षड्यंत्र नहीं, विकास तय करेगा,” — बाली ने दो टूक कहा।
ताजा खबर
- उत्तराखंड में हादसों का शुक्रवार: बागेश्वर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 2 महिलाओं की मौत; रामनगर में कार की टक्कर से बाइक सवार ने दम तोड़ा
- बिंदुखत्ता: भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट की पहल से दिव्यांग जीवन सिंह को मिला इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर; अब आत्मनिर्भर होकर चलाएंगे अपनी दुकान
- उत्तराखंड: युद्ध की आहट से ‘इंडक्शन’ का संकट; बाजारों में मची लूट, ₹2000 का चूल्हा ₹3000 में बिक रहा, कई जगह स्टॉक खत्म
- रुद्रपुर: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को रौंदा; अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम, शिनाख्त के लिए पुलिस ने जारी की अपील
- युद्ध की आंच में फंसा काशीपुर का बासमती निर्यात, कंटेनर अटके तो उद्योगपति-किसान दोनों संकट में
- सावधान! सिलेंडर बुकिंग की जल्दबाजी में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, सोशल मीडिया पर एलपीजी के नाम पर साइबर ठग सक्रिय
- नेहा बनकर जोहरा ने बिछाया जाल, रामपुर के युवक को काशीपुर बुलाकर रुद्रपुर में बनाया हनी ट्रैप का शिकार
- गिरिजा देवी मंदिर: खोदाई में दिखी 64 साल पुरानी रहस्यमयी गुफा; 1962 में पशुओं के आने-जाने का था रास्ता
- हरीश रावत का सरकार पर प्रहार: “धामी सरकार खुद बदल रही है उत्तराखंड की डेमोग्राफी”; वन ग्रामों के हक के लिए तहसील में हुंकार
- हल्द्वानी: ऊंचापुल पर चला प्रशासन का बुलडोजर; हाई कोर्ट से राहत न मिलने पर बहुमंजिला भवन ध्वस्त, शहर के अन्य हिस्सों में भी होगी कार्रवाई


