पूर्व मुख्यमंत्री भगत दा और दीपेंद्र कोश्यारी का क्षेत्र वासियों को रंगोत्सव का संदेश- “हर घर में हो खुशियों की बौछार, हर दिल में घुले अपनत्व का रंग “

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। रंगों के महापर्व होली के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी (भगत दा) और युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने क्षेत्रवासियों को रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में दोनों नेताओं ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का जीवंत उत्सव है, जो आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। “हर घर में खुशियों की बौछार हो और हर दिल में अपनत्व का रंग घुले—इसी कामना के साथ हम सभी क्षेत्रवासियों को रंगोत्सव की बधाई देते हैं।”
भगत दा ने कहा कि त्योहार हमें अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ते हैं। उन्होंने शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ होली मनाने की अपील की। वहीं दीपेंद्र कोश्यारी ने युवाओं से सकारात्मक भूमिका निभाने और समाज में सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
दोनों नेताओं ने क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर विकास की कामना करते हुए कहा कि रंगोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नई उम्मीद लेकर आए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  होली पर अलका पाल का संदेश: “रंगों संग जिम्मेदारी भी निभाएं, काशीपुर को आदर्श शहर बनाएं”

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें