राजू अनेजा,काशीपुर ।काशीपुर में धान खरीद के भुगतान को लेकर किसानों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी और सरकार को तत्काल किसानों की फसल का भुगतान करना होगा।
अलका पाल ने कहा कि धान की फसल का भुगतान न होने से नाराज किसान कड़ाके की ठंड में सहकारी समिति के गेट पर खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। सरकार ने हजारों कुंतल धान की खरीद तो कर ली, लेकिन उसे सरकारी पोर्टल पर अपलोड न कर किसानों के हक पर डाका डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान पहले ही कर्ज के बोझ तले दबे हैं। गेहूं की बुवाई के लिए बीज, खाद और डीजल सब कुछ उधार लेकर किया जा रहा है, जबकि किसानों का अपना मेहनत का पैसा सरकारी फाइलों में अटका पड़ा है। सवाल यह है कि आखिर सरकार किसानों का पोर्टल चालू क्यों नहीं कर रही। जब धान की एंट्री ही पोर्टल पर नहीं होगी तो नए साल में किसानों को भुगतान कैसे मिलेगा।
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि 31 दिसंबर धान खरीद और पोर्टल एंट्री की आखिरी तारीख है, ऐसे में किसानों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनका भुगतान आखिर कब होगा। भुगतान रुकने से किसानों के घरों का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। अस्वस्थ परिजनों का इलाज, बच्चों की पढ़ाई, गेहूं की बुवाई और सहकारी समितियों व बैंकों के कर्ज का दबाव किसान किस आधार पर झेले।
अलका पाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार को बिना देरी धान का भुगतान करना होगा। उन्होंने किसान नेताओं से संपर्क कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
ताजा खबर
- पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद
- हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
- पूर्व सीएम हरीश रावत का फिर सोशल मीडिया पोस्ट, बोले— “मां की सौगंध, नौकरी या राजनीतिक पद के बदले कभी पैसा नहीं लिया”
- फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक

