टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना को लेकर CM धामी से मिले मंत्री सुबोध उनियाल व विधायक किशोर उपाध्याय: गढ़वाल मंडल के स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी मजबूती

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल और टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टिहरी जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जुड़े विभिन्न पहलुओं, प्रस्तावों और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि टिहरी जैसे भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप सकारात्मक व ठोस कदम उठाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कौसानी निवासी DSC जवान महेंद्र सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने जताया गहरा शोक

दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी आधुनिक चिकित्सा सेवाएं

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आए हैं। आयुष्मान भारत योजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ दूरस्थ व पर्वतीय क्षेत्रों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं पहुंचाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनने से न केवल स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा, बल्कि पूरे गढ़वाल मंडल का स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तर प्रदेश से D.El.Ed करने वाले 152 प्राथमिक शिक्षकों पर लटकी तलवार: फर्जीवाड़े के संदेह में नोटिस जारी, होगी अभिलेखों की जांच

जनप्रतिनिधियों ने रखी टिहरी की स्वास्थ्य जरूरतें

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री को टिहरी की वर्तमान स्वास्थ्य आवश्यकताओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार से जुड़े प्रस्तावों से अवगत कराया। वहीं विधायक किशोर उपाध्याय ने इसे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पुरानी मांग और जनभावना बताया। मुख्यमंत्री धामी ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य के स्वास्थ्य तंत्र को अधिक आधुनिक, मजबूत और जनोन्मुख बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति संवाद में बोले CM धामी: देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान से समझौता नहीं, 'नन्ही अनन्या' की कविता ने जीता दिल
Ad