
काशीपुर के विकास को लेकर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के बढ़ते कदम
राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रयास अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगे हैं। राज्य योजना के तहत ग्राम पंचायत गुलरिया में 63.33 लाख रुपये की लागत से 500 मीटर लंबी सड़क निर्माण की स्वीकृति को इसी कड़ी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
इस सड़क के निर्माण से गांव की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और वर्षों से आवागमन में आ रही परेशानियों से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा गांव-गांव तक विकास योजनाएं पहुंचाने की पहल से क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हुई है।
सड़क स्वीकृति को लेकर आयोजित आभार रैली और जनसभा में क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरभजन सिंह की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने विकास कार्यों को क्षेत्र के लिए जरूरी बताया।
विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि काशीपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका संकल्प है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में क्षेत्र के अन्य गांवों और शहरी इलाकों में भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार मिल रही विकास सौगातें काशीपुर को नई दिशा और पहचान देने का काम कर रही हैं।
ताजा खबर
- पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद
- हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
- पूर्व सीएम हरीश रावत का फिर सोशल मीडिया पोस्ट, बोले— “मां की सौगंध, नौकरी या राजनीतिक पद के बदले कभी पैसा नहीं लिया”
- फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक

