विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर रखी क्षेत्र की प्रमुख माँगें

खबर शेयर करें -

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने बुधवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं प्रमुख माँगें और मुद्दे निम्नलिखित हैं:

  • खनन वाहन: खनन वाहनों के लिए एक समान वजन निर्धारित किए जाने को लेकर जिला खनन समिति को निर्देशित किया जाए।

  • बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की पूर्व घोषणा को पुनर्जीवित किया जाए।

  • बाढ़ सुरक्षा: चोरगलिया व बिंदुखत्ता क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाएं।

  • क्रियाशाला: वन विभाग की ओर से गौजाजाली क्षेत्र में निरस्त की गई क्रियाशाला को पुनः स्वीकृति दिलाई जाए।

  • मुक्तिधाम: लालकुआं मुक्तिधाम श्मशान घाट में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

  • गोवंश संरक्षण: गौलापार क्षेत्र में गोवंश संरक्षण के लिए गोशाला निर्माण की मांग।

यह भी पढ़ें 👉  एचएनबी गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर में 'जय हो' के हिमांशु भंडारी बने छात्रसंघ अध्यक्ष: ABVP के प्रत्याशी को 1505 वोटों के भारी अंतर से हराया; पौड़ी परिसर में NSUI का दबदबा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खेल नीति के तहत 283 पदों पर खिलाड़ियों को मिलेगी सीधी नौकरी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें