हल्द्वानी: बेटी को परीक्षा दिलाने जा रही मां की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से हल्द्वानी आ रही एक मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी बेटी को रेलवे की परीक्षा दिलाने के लिए गौलापार जा रही थीं। हादसा तब हुआ जब उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई।


 

बेलबाबा के पास हुआ दर्दनाक हादसा

 

यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती

पुलिस के अनुसार, 51 वर्षीय गीता सिंह बुधवार को अपनी बेटी हर्षिता के साथ स्कूटी पर हल्द्वानी आ रही थीं। स्कूटी हर्षिता चला रही थी और उन्हें गौलापार स्थित विवेकानंद कॉलेज में रेलवे की परीक्षा देनी थी। जब वे बेलबाबा के पास पहुँचीं, तो स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में मां-बेटी दोनों बुरी तरह घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

 

मां को मृत घोषित किया, बेटी को छुट्टी मिली

 

आस-पास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों ने गीता सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटी हर्षिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस खबर के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
Ad