मोतीनगर ने 12 साल की नाबालिग बालिका लापता, 32 साल के युवक पर भगाने का आरोप

खबर शेयर करें -

लालकुआं: मोतीनगर स्थित एक स्टोन क्रेशर में मजदूरी करने वाले मजदूर की 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टोन क्रेशर परिसर में ही रहने वाला 32 वर्षीय युवक बुधवार छह जनवरी को किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
पीड़ित मजदूर अपने परिवार के साथ स्टोन क्रेशर में बने कमरों में निवास करता है। घटना के बाद जब बालिका काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित पिता द्वारा कोतवाली पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है और आरोपी युवक की भी तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि बालिका की ढूंढखोज की जा रही है। जल्द ही बालिका को बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पसरा मातम: गोरापड़ाव हादसे में घायल दूसरे युवक अयान ने भी तोड़ा दम, एक ही मोहल्ले के दो चिराग बुझे
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम के पास बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरते पत्थरों से बचने के प्रयास में शिप्रा नदी में गिरी कार, महिला चालक का सुरक्षित रेस्क्यू