पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके युवा भाजपा नेता राहुल पैगिया को सांसद अजय भट्ट ने बनाया अपना प्रतिनिधि

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। भाजपा के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता राहुल पैगिया को नैनीताल–ऊधमसिंहनगर सांसद एवं केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने  काशीपुर क्षेत्र से अपना सांसदीय प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगो, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल पैगिया को बधाई देते हुए इसे पार्टी संगठन के लिए गौरवपूर्ण निर्णय बताया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 8 तमंचे बरामद

राहुल पैगिया लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी संगठनात्मक समझ और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए सांसद अजय भट्ट ने उन पर यह महत्वपूर्ण भरोसा जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कोतवाली परिसर में महिला दरोगा और सिपाही के बीच हुआ विवाद; सिपाही द्वारा थप्पड़ मारे जाने की चर्चा से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सांसद भट्ट ने कहा कि राहुल पैगिया की नियुक्ति से क्षेत्रीय विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि पैगिया जनता और सांसद कार्यालय के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाएंगे।

वहीं, राहुल पैगिया ने कहा कि सांसद अजय भट्ट का यह विश्वास उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।