मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान करेगा हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नई शक्ति प्रदान-रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा में सुनी पीएम मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का संबोधन

खबर शेयर करें -

*देहरादून*: आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या”मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुई।जहां उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग सुना। इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करने के साथ ही देशभर के 10 लाख बूथ और 12 हजार मंडलों में एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने कार्यकर्ताओं की डिजिटल रैली को भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  मानिला (अल्मोड़ा) डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भूपेंद्र कुमार 11 वोटों से विजयी, 6 पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नया संकल्प और एक नई शक्ति प्रदान करने वाला है।साथ ही यह दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए समर्पित भाजपा के लााखों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद का साक्षी बना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के साथ सौतेला व्यवहार या राजनीतिक अनदेखी? 27 सितंबर के जनआक्रोश से क्या जागेगा शासन?

बता दे कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के बैनर तले कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके राजनीतिक प्रयासों में नए संकल्प और शक्ति प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव की धूम: कुमाऊं के सबसे बड़े MBPG कॉलेज में अध्यक्ष पद के दावेदारों में भिड़ंत, पुलिस ने खदेड़ी भीड़

इस अवसर पर कैंट विधानसभा विधायक श्रीमती सविता कपूर जी,मंडल अध्यक्ष श्री सुमित पांडेय जी,समस्त बूथों के अध्यक्ष सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad