नैनीताल: नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने सड़क पर काटा बवाल, तेज रफ्तार वाहन से कई गाड़ियां तोड़ीं, बुजुर्ग को भी मारी टक्कर

खबर शेयर करें -

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में उत्तर प्रदेश से आए पर्यटकों द्वारा नशे की हालत में बीच सड़क पर जमकर हंगामा और गुंडागर्दी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार रात तल्लीताल फांसी गधेरा क्षेत्र में यूपी नंबर के वाहन से पहुंचे पर्यटकों का पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर वहां तैनात कर्मियों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नशे में धुत पर्यटकों ने पहले तो पार्किंग कर्मियों के साथ मारपीट की और फिर वहां से भागने के चक्कर में अपने वाहन को डीएसबी परिसर जाने वाले मार्ग पर बेहद तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। इस दौरान पर्यटकों ने सड़क किनारे खड़े कई दो पहिया वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और हॉस्टल के समीप तक जा पहुंचे। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वहां टहल रहे एक बुजुर्ग भी मामूली रूप से चोटिल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बना 'बीएटी-बीएमएस' ऐप, अराजक तत्वों ने चलते वाहनों में रिमोटली लगाए ब्रेक, वसूली का भी आरोप

वाहन का पीछा कर रहे पार्किंग कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पर्यटकों को आगे जाकर दबोच लिया और तुरंत मामले की सूचना तल्लीताल पुलिस को देकर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए पर्यटकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें वाहन चालक सिविल लाइंस रामपुर निवासी हार्दिक सक्सेना के अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पर्यटकों के वाहन को सीज कर दिया है, साथ ही चालक हार्दिक सक्सेना और उसके साथ मौजूद रामपुर निवासी शौर्य गुप्ता, रोहित कश्यप और सार्थक सक्सेना के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई अमल में लाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी राशन के नमक का सैंपल लैब में पास, अफवाहों पर लगा विराम; रसायन विज्ञान के शिक्षक ने समझाई विज्ञान की बात
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  सीलबंद रस के पैकेट में निकला मरी हुई छिपकली का बच्चा, नाश्ते के वक्त परिवार के उड़े होश, जांच में जुटा खाद्य विभाग

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें