नैनीताल : शूटिंग के दौरान साउथ अभिनेत्री सामंथा घायल, एक्शन दृश्य फिल्माते हुआ हादसा

खबर शेयर करें -

नैनीताल : प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु मंगलवार को यहां शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। उनके हाथों में गहरी खरोंचें आईं हैं और घाव भी बन गए हैं। सातताल के निकट सामंथा एक एक्शन दृश्य फिल्मा रहीं थीं तब ये हादसा हुआ।

उन्हें खासी चोट आ जाने के कारण शूटिंग रोकनी पड़ी
पुष्पा फिल्म के आइटम नंबर ऊ अंटावा से रातों रात प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचीं सामंथा ने घटना की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए चोटिल हाथों की फोटो भी डाली है। उन्होंने इस घटना को ””पर्क्स ऑफ एक्शन”” कहा है। सामंथा इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बन रही हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के इंडियन वर्जन ””सिटाडेल”” की शूटिंग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शादी समारोह में पानी पीने पर उपजा विवाद, दो भाइयों को जातिसूचक गालियां देकर पीटा; दोनों पक्ष पहुंचे थाने

अपने किरदार को प्रभावी बनाने के लिए सामंथा खुद ही एक्शन सीन दे रही थीं। ऐसे ही एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय वे घायल हो गईं।
बता दें कि सिटाडेल (किला) प्रसिद्ध रूसो ब्रदर्स की ओर से निर्मित हॉलीवुड की बेहद सफल वेब सीरीज है। इसका हिंदी वर्जन इन दिनों बन रहा है जिसकी शूटिंग यहां चल रही है। तीन मार्च से शूटिंग के लिए वरुण धवन भी आने वाले हैं। सीरीज में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन भी प्रमुख भूमिका में हैं। सीरीज के दिसंबर में रिलीज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं का मान: पत्रकार अजय अनेजा की पुत्री शिफाली ने इंटरमीडिएट में लहराया परचम, हासिल किए 88% अंक
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: शासन ने पशुधन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश