नैनीताल: एसएसपी की सख्ती, 4 पुलिसकर्मी निलंबित और लाइन हाजिर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने हल्द्वानी में पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के साथ बैठक की, जिसमें विवेचना कार्यों में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की गई। एसएसपी ने दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया और दो अन्य को लाइन हाजिर किया।


 

विवेचना में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

 

पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए एसएसपी ने उपनिरीक्षक हरजीत सिंह राणा और अपर उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह को तुरंत निलंबित कर दिया। इसके अलावा, उपनिरीक्षक मोहम्मद युनुस और उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा को लापरवाही के चलते लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी मीणा ने सभी विवेचकों को चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर के महाअभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार! निगम गेट के पीछे दो वार्डों के मुख्य द्वार पर बना कूड़ा पॉइंट हटाना पार्षदों के लिए बना चुनौती

 

एसएसपी के अहम निर्देश

 

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को गुमशुदगी के मामलों में गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिला गुमशुदगी के मामलों का डेटा पोर्टलों पर दर्ज करना और उनका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों के जल्द निस्तारण और सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए हैं, ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

 

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

 

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही, नैनीताल एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी को भी लाइन हाजिर कर दिया था। यह कार्रवाई ई-साक्ष्य ऐप पर विवेचना का ऑनलाइन काम पूरा न करने पर की गई थी। इस तरह, एसएसपी मीणा ने लगातार कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करने का सख्त संदेश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!
Ad