नशेड़ी पति ने पत्नी के गुप्तांग में लगाई आग, झुलसी महिला को कराया भर्ती, हालत गंभीर, आरोपी मौके से फरार

खबर शेयर करें -

बिहार में कटिहार जिले के बारसोई नगर पंचायत स्थित एक गांव से एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी के गुप्तांग में आग लगा दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

महिला की चीख पुकार सुनकार आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी में नेग की राशि पर मची 'महाभारत', रणभूमि बन गया पूरा गांव, एक-दूसरे पर टूट पड़े लोग और जमकर चले लाठी-भाटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति ने तीन शादियां की है और पत्नी को शक की नजर से देखता था। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्स झगड़ा होते रहता था। आरोपी पति को नशे की बुरी लत लगी हुई थी। सोमवार शाम को भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था।

देखते ही देखते बात बढ़ गई और पति ने लकडी में कपड़ा लपेटकर उसमें आग लगाई और पत्नी के गुप्तांग को जला दिया। जिसके बाद महिला चिखने चिल्लाने लगी। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

जाते- जाते आरोपी ने महिला को जिंदा जलाने की धमकी दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार