काशीपुर में धूमधाम से मनाई गई नेहरू जयंती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने छोटे नीम स्थित ऐतिहासिक स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत की नींव रखने तक किए गए प्रयासों को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। सभा स्थल “कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद” तथा “पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहें” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण के जंगलों में भड़की भीषण आग, गांवों तक पहुंची लपटें; पूरी रात जागे रहे सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने पाया काबू

एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने नेहरू जी के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को विश्व पटल पर अग्रणी बनाया।
वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि पंडित नेहरू हमेशा राष्ट्र निर्माता के रूप में याद किए जाएंगे।

अंत में महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  वैश्विक पटल पर चमका उत्तराखंड: रूस के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एमआईईटी कुमाऊं ने बढ़ाया भारत का मान; 17 देशों के दिग्गजों ने की शिरकत

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से—
अनुपम शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, अकरम बेग, हरीश कुमार सिंह, टीका सिंह सैनी, सरित चतुर्वेदी, एड. राजेश शर्मा, संजय चतुर्वेदी, सुभाष पाल, इकबाल अदीब, प्रदीप जोशी, गोपाल सैनी, पार्षद सादिक हुसैन, सरफराज सैफी, अब्दुल कादिर, शिवम शर्मा, अजीज कुरैशी, फिरोज हुसैन, महेंद्र बेदी, डॉ. अशफ़ाक, हनीफ गुड्डू, नजमी अंसारी, विनोद मल्होत्रा, सुंदर लाल पाल, रियासत सैफी, गौरव चौधरी, तौकीर अंसारी, इरफान गुड्डू, घनानंद शर्मा, अनिल शर्मा, बबन सिंह, शदान इकबाल, गुल्लू महागिर, मंसूर मेफेयर, इलियास महागिर, मनजीत सिंह, सोनू नामधारी, बिट्टू सिंह, अचिता शर्मा, रंजना गुप्ता, शमा कुरैशी, ताहिर खान, विशाल चौधरी, इरफान गुड्डू मंसूर मंसूरी, जितेंद्र सरस्वती, परम सिद्धू, कुलदीप एरी, सरीम सैफी, मोहम्मद आरिफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चलती फिरती क्रेटा में चलता था करोड़ों रुपए का IPL सट्टा, तीसरी पास दो सगे भाई चला रहे थे पूरा नेटवर्क — ग्रेजुएट करता था हिसाब-किताब