नया फ्लैट, चाकू और खून से सने कपड़े. पति ने शादी के 15 सालों बाद पत्नी का सिर काटकर धड़ से किया अलग, जानिए क्या है वजह

खबर शेयर करें -

हैदराबाद से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने चाकू से पत्नी का गला काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उसने चाकू से काटकर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। पत्नी का नाम पुष्पलता है, वे 41 साल थीं।

पुलिस को शक है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी सही नहीं चल रही थी। कथित तौर पर वह पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था और इस कारण वह तनाव में रहता था। इसी शक की वजह से उसने पत्नी की जान ले ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना जेएनएनयूआरएम कॉलोनी में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  शादी समारोह में हुए विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी विजय की बहन ने हाल ही में जेएनएनयूआरएम कॉलोनी में दो बीएचके फ्लैट खरीदा था। विजय अपनी पत्नी को फ्लैट की सफाई करने के बहाने वहां ले गया। फ्लैट पर पहुंचने के बाद विजय ने पत्नी पुष्पलता पर चाकू से हमला कर दिया। उसने चाकू से पुष्पलता का गला काट दिया और फिर उसका सिर फोड़ दिया। हत्या करने के बाद जब वह फ्लैट से बाहर निकल रहा था तो लोगों ने उसे खून से सने कपड़ों के साथ देख लिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर मिली महिला की लाश

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को महिला की लाश मिली। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है। आरोपी पत्नी को अपनी बहन की फ्लैट पर ले गया। और उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़; पुलिस ने संचालक समेत 3 को दबोचा, 4 महिलाएं रेस्क्यू

पत्नी को पीटने के बाद दर्ज हुआ था हत्या का मामला

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया है कि दंपत्ति की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। लड़का 13 साल का औऱ लड़की 9 साल की है। पुष्पलता ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। जांच अधिकारियों ने खुलासा किया कि दंपति के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। विजय ने कुछ सालों पहले परिवार को छोड़ कर कहीं चला गया था। जिसके बाद पुष्पलता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं 2014 में उसने पुष्पलता से मारपीट की थी। जिसके बाद विजय के खिलाफ मेडिपल्ली पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़; पुलिस ने संचालक समेत 3 को दबोचा, 4 महिलाएं रेस्क्यू