
राजू अनेजा,काशीपुर। उत्तर भारत का प्रमुख चैती मेला चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 19 मार्च से ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। मां बाल सुंदरी देवी के इस ऐतिहासिक मेले को लेकर मंदिर के मुख्य पंडा परिवार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि 19 मार्च को पहला नवरात्र होने के साथ ही चैती मेले का शुभारंभ परंपरागत रूप से किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण मां बाल सुंदरी देवी की पवित्र डोला यात्रा होगी। यह डोला यात्रा पंडा आवास, मोहल्ला कानूनगोयान से प्रारंभ होकर चैती मैदान स्थित मंदिर तक पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि 25 मार्च की अर्द्धरात्रि में मां बाल सुंदरी देवी का डोला पंडा आवास से मंदिर पहुंचेगा, जबकि 31 मार्च की अर्द्धरात्रि में डोला मंदिर से पुनः पंडा आवास लौटेगा। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि चैती मेला कार्यक्रम को लेकर मंदिर के मुख्य पंडा से विस्तृत जानकारी ले ली गई है। जल्द ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मेले में लगने वाली दुकानों, झूले-तमाशों, पार्किंग व्यवस्था, तहबाजारी, बिजली-साउंड, सुरक्षा एवं साफ-सफाई से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएंगी, ताकि उत्तर भारत का यह ऐतिहासिक चैती मेला शांतिपूर्ण और भव्य रूप से सम्पन्न हो।
ताजा खबर
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद
- हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
- पूर्व सीएम हरीश रावत का फिर सोशल मीडिया पोस्ट, बोले— “मां की सौगंध, नौकरी या राजनीतिक पद के बदले कभी पैसा नहीं लिया”
- फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

