राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी

खबर शेयर करें -

मानिला, अल्मोड़ा: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुणीधार, मानिला में छात्र संघ चुनाव 2025-26 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। छात्र संघ प्रभारी (मुख्य निर्वाचन अधिकारी) डॉ. रेखा द्वारा 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे अधिसूचना जारी होने के साथ ही महाविद्यालय परिसर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

 

27 सितंबर को होगा चुनाव, आज से बिकेंगे नामांकन फॉर्म

 

छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया 23 सितंबर से नामांकन फॉर्म की बिक्री के साथ शुरू होगी। 24 सितंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जिसके बाद नामांकन पत्रों की जाँच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची भी 24 सितंबर को ही जारी कर दी जाएगी। अंततः, 27 सितंबर को चुनाव होगा और उसी दिन परिणाम की घोषणा के साथ नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.एस. यादव की देखरेख में संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें