
राजू अनेजा,काशीपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क, बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ नगर निगम ने साफ संदेश दे दिया है कि अब लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी का कचरा सड़क पर पड़ा मिला तो उसे उठाकर सीधे संबंधित घर या प्रतिष्ठान के दरवाजे तक पहुंचाया जाएगा, साथ ही भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।
महापौर दीपक बाली के निर्देशन में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी ने सरकारी अस्पताल के सामने लगे डस्टबिनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डस्टबिन तो खाली मिले, लेकिन उनके नीचे भारी मात्रा में कूड़ा फैला हुआ था। जांच में पता चला कि कूड़ा डोमिनोज पिज्जा प्रतिष्ठान का था।
इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर तत्काल कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी गई कि यदि सफाई नहीं की गई तो यही कूड़ा उनके प्रतिष्ठान के गेट पर रख दिया जाएगा। बावजूद इसके कर्मचारियों ने लापरवाही दिखाई और कूड़ा नहीं उठाया।
इसके बाद नगर निगम की सफाई टीम ने खुद कूड़ा एकत्रित किया और डिब्बों में भरकर सीधे डोमिनोज के गेट पर रख दिया। साथ ही स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर ₹5 हजार का चालान भी किया गया।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि शहर को साफ रखना केवल नगर निगम की नहीं बल्कि हर नागरिक और व्यापारिक प्रतिष्ठान की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा केवल डस्टबिन में डालें और स्वच्छ काशीपुर अभियान में सहयोग करें।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी ने दो टूक कहा कि अब खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
- कमलेश चंदोला की बढ़ती सक्रियता से गरमाई लालकुआं की सियासत
- आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी हैट्रिक, लालकुआं में भी तीसरी बार खिलेगा कमल : कमलेश चंदोला
- काशीपुर की बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली डॉक्टरों की ‘डोज’, चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह वरिष्ठ चिकित्सकों की काशीपुर में तैनाती
- 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, नए युग के संकल्प के साथ बढ़ा श्रीराम संस्थान
- रुद्रपुर: एचपी पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल का हंगामा, ईंधन भराते ही रास्ते में बंद हुए कई वाहन, जांच शुरू
- चच्चा ग्राम प्रधान हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा’… दबंग मुस्लिम युवक पर युवती ने छेड़छाड़, विरोध करने पर अगवा करने की धमकी देने का लगाया आरोप
- नैनीताल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना: प्राकृतिक जलस्रोत हुए रिचार्ज, सैलानियों की आमद घटने से होटल के दाम गिरे
- उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: दरों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, मनमाने बिल पर उपभोक्ता आयोग सख्त
- इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; ‘ऑपरेशन जलनिकासी’ को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग
- अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद

