राजू अनेजा,काशीपुर।शरीर में गांठ के नाम पर अब मरीजों की जेब नहीं कटेगी। काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में अब FNAC (फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी) जांच शुरू हो गई है। यह वही जांच है, जो अब तक निजी लैबों में 1400 से 2000 रुपये वसूलकर कराई जा रही थी।
अब यही जांच सरकारी दरों पर उपलब्ध होगी—तेज, सुरक्षित और किफायती।
FNAC जांच शरीर में मौजूद गांठ, सूजन या संदिग्ध ऊतकों की सच्चाई तुरंत सामने लाती है। इसमें पतली खोखली सुई के जरिए कोशिकाओं का सैंपल लिया जाता है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि गांठ कैंसर है या साधारण।
यह जांच खासतौर पर
स्तन
थायरॉइड
गर्दन के लिम्फ नोड्स
लार ग्रंथियों
में होने वाली गांठों की पहचान में कारगर है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि मरीजों को बिना चीर-फाड़, बिना ऑपरेशन और बिना टांकों के सही निदान मिल जाता है। साथ ही यह जांच टीबी की पुष्टि में भी उपयोगी है।
सरकारी अस्पताल की लैब में माइक्रोस्कोपी जांच भी की जा रही है, जिसमें मूत्र, ऊतक और अन्य शारीरिक तरल पदार्थों में संक्रमण, किडनी रोग, मधुमेह और ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान की जाती है।
गौरतलब है कि काशीपुर सरकारी अस्पताल पर आसपास के क्षेत्रों का बड़ा भार है। यहां रोजाना 40 से 50 मरीज विभिन्न जांचों के लिए पहुंचते हैं। अब FNAC सुविधा शुरू होने से न सिर्फ मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि निजी लैबों की मनमानी पर भी लगाम लगेगी।
ताजा खबर
- अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 3 लोग बीमार, दादी की हालत गंभीर
- उत्तराखंड में सुशासन की नई मिसाल: 60 वर्ष की आयु होते ही पात्रों को स्वतः मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश
- सी.एस.एन.पी.जी. कॉलेज में होगा पौध भंडारा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगा बढ़ावा
- डंपर की चपेट में आने से 22 वर्षीय अभिषेक की दर्दनाक मौत, बहनों के सिर से उठा भाई का साया
- ट्रांसपोर्ट परिसर में खड़े ट्रक के केबिन में मिली ड्राइवर की लाश, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
- उत्तराखंड : नाबालिग से छेड़खानी के बाद बवाल, आरोपी मांस कारोबारी गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला: बारिश के बाद बढ़ी उमस, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का ‘यलो अलर्ट’
- रानीखेत में दिनदहाड़े युवती पर गुलदार का जानलेवा हमला: गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, कुंवाली क्षेत्र में दहशत
- अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: हरिद्वार में 5 रिटेल भंडारण लाइसेंस निरस्त, निदेशक राजपाल लेघा की सख्त कार्रवाई
- खबर का असर: द्रोणासागर के खतरनाक पेड़ को काटने के आदेश ! हिमालय प्रहरी की मुहिम रंग लाई KDF की मांग पर जागा प्रशासन

