धामी सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया पौधरोपण: रामनगर के कोसी जैव विविधता उद्यान में जुटे नेता, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खबर शेयर करें -

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के सफल पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को कोसी जैव विविधता उद्यान (कोसी बायोडायवर्सिटी पार्क) में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे रोपे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पर्यावरण और विकास के संतुलन को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए। पेड़-पौधे न केवल हमारी प्रकृति और पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए भी बेहद जरूरी हैं। वक्ताओं ने ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए हर व्यक्ति से एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 अफसरों के तबादले, 10 नव-नियुक्त डीएसपी को मिली जिलों में कमान

इस पावन अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, किसान आयोग के माननीय सदस्य संजय डार्बी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश मेहरा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती और भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा संगठन के महामंत्री दीपक राणा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आकाश आर्य, कल्पतरु वृक्षमित्र के अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा, भूपेंद्र मेहरा और दीपक बंसल समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल व इंटर के ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अंतिम मौका, 22 से 26 सितंबर तक खुलेगा पोर्टल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा व सिरौली कलां निकाय चुनाव: 22 सितंबर को मतदान, हाईकोर्ट ने मतगणना रोकने के आदेश के साथ 5 अक्टूबर तय की अगली तारीख

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें