उत्तराखंड विधानसभा: गैरसैंण सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने टेबल पलटाने की करी कोशिश

खबर शेयर करें -

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन ही जमकर हंगामा हुआ। गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन में कांग्रेस के विधायक इतने उग्र हो गए कि उन्होंने विधानसभा सचिव की टेबल पलटने की कोशिश की और माइक समेत अन्य सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुँचाया।


 

नैनीताल विवाद और आपदा पर विपक्ष हमलावर

 

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पेश की सादगी की मिसाल: बिना लाव-लश्कर हेलमेट पहन खुद स्कूटी चलाकर पहुंचे जनता के बीच; ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने नैनीताल पंचायत चुनाव में हुई धांधली और उत्तरकाशी की आपदा को लेकर सरकार से जवाब मांगना शुरू कर दिया। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और भुवन कापड़ी ने अधिकारियों पर कार्रवाई और सदन में नेता विपक्ष का सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आलोक कुमार वर्मा का निजी कारणों से इस्तीफा: PIB ने की पुष्टि; 30 अप्रैल से प्रभावी माना जाएगा त्यागपत्र

 

स्पीकर और सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया

 

हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने विधायकों से सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुँचाने की अपील की, यह कहते हुए कि यह जनता के पैसे से बनी है। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने विपक्ष के इस व्यवहार को “हिंसक और अराजक” बताते हुए हंगामा करने वाले विधायकों को निलंबित करने की मांग की। भाजपा ने भी विपक्ष पर जनसरोकारों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  त्यूणी में दर्दनाक हादसा: हिमाचल के हाटकोटी डैम से बिना सायरन छोड़े गए पानी में डूबी 3 साल की मासूम; स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश