सिर्फ 10999 रु में मिल रहा है 17 हजार वाला 5G फोन, एकदम खास है इसका डिस्प्ले

खबर शेयर करें -

अमेज़न पर एक के बाद एक सेल की भरमार है और अब प्लैटफॉर्म पर स्मार्टफोन समर सेल की शुरुआत हो गई है. सेल आज यानी कि 8 मई से 9 मई तक चलेगी, और यहां से मोबाइल फोन पर काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है.

सेल में कई ब्रांड के फोन पर अच्छी डील दी जा रही है, लेकिन बेस्ट डील की बात करें तो ग्राहक रियलमी नार्ज़ो 70x 5G को काफी अच्छे डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. अमेज़न पर ऑफर के लिए अलग-अलग बैनर लाइव हुआ है और वहां से मिली जानकारी के मुताबिक रियलमी के इस दमदार 5जी फोन को 16,999 रुपये के बजाए 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. फोन की सबसे खास बात इसकी 45W की चार्जिंग है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

अगर आप रियलमी फोन को पसंद करते हैं और किसी नए फोन को खरीदने की तलाश में हैं तो आपके लिए हम बेहतरीन ऑफर लाए हैं.

रियलमी Narzo 70x 5G में 6.72 इंच का फुल-HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, और ये 1,080×2,400 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है. ये मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ SoC के साथ आर्म माली-G57 GPU और 6GB तक रैम के साथ आता है. यह डायनामिक रैम फीचर को भी सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

रियली का ये फोन 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. ये फोन तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और दो साल के ओएस अपडेट के साथ एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड रियलमी यूआई 5.0 पर काम करता है.

मिलंगे दो-दो कैमरे
रियलमी ने Realme Narzo 70x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, और इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है. वहीं फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. इसमें बैटरी वार्निंग और चार्जिंग स्टेटस दिखाने वाला मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

पावर के लिए इस फोन में 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी भी मिलती है. फोन का साइज 165.6×76.1×7.69mm और वजन 188 ग्राम है. कनेक्टिविटी के तौर पर इस फोन में 5G, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.2 शामिल हैं. इसमें ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है. पानी और धूल से बचाव के लिए इस फोन में IP54-रेटिंग है.