ऑपरेशन ‘प्रहार’: रुद्रपुर में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते दिल्ली का बुकी गिरफ्तार; कार, लैपटॉप और ₹92 हजार कैश बरामद

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने सिडकुल आनंदपुर रोड पर दबिश देकर आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे दिल्ली निवासी एक बुकी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक होंडा सिटी कार, लैपटॉप, 5 मोबाइल और ₹92,000 नगद बरामद किए हैं।

लक्जरी कार को बनाया था सट्टेबाजी का अड्डा

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र रात के समय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, तभी एसओजी को इनपुट मिला कि सिडकुल आनंदपुर रोड स्थित धर्मकांटे के पास एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की, तो कार के भीतर लाइट जल रही थी और एक व्यक्ति लैपटॉप पर सट्टे का हिसाब-किताब रखता नजर आया। पुलिस ने मौके से आरोपी रंजीत सिंह सैनी (पुत्र वीर सिंह सैनी, निवासी पालम कॉलोनी, नई दिल्ली) को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में टला बड़ा हादसा: नैनीताल से लौट रहे हरियाणा के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर पलटा; चालक व शिक्षकों समेत 6 घायल, खाई में गिरने से बची जान

व्हाट्सएप चैट और वॉयस मैसेज से खुले राज

पुलिस की तलाशी में कार के भीतर से चालू हालत में एक लैपटॉप मिला, जिसमें ग्राहकों के नाम, टीमों के रेट और जीत-हार की पूरी शीट खुली हुई थी। इसके अलावा अलग-अलग कंपनियों के 5 मोबाइल फोन मिले, जिनमें सट्टेबाजी से जुड़े वॉयस मैसेज, व्हाट्सएप चैट और पैसों के डिजिटल लेन-देन के स्क्रीनशॉट मौजूद थे। पुलिस ने मौके से एक कैलकुलेटर और सट्टे की ₹92,000 नगद रकम जब्त कर कार को सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा: छत की सफाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कर्मचारी, मौत; लापरवाही का आरोप

खटीमा में चोरों का तांडव: व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत 3 दुकानों के ताले टूटे, लाखों की चोरी

खटीमा: उधम सिंह नगर के ही खटीमा क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक ही रात में तीन बड़ी दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपए की नगदी साफ कर दी। निशाना बनने वाली दुकानों में स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान भी शामिल है। एक ही रात में तीन जगह चोरी से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड 2027 बिगुल: लालकुआं में बिष्ट, दुमका और चंदौला के त्रिकोण में फंसा भाजपा टिकट का गणित

घटना की सूचना के बाद खटीमा कोतवाल विजेंद्र शाह पुलिस बल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चोरों ने बड़ी चालाकी से दीवार और छत काटकर दुकानों के भीतर प्रवेश किया था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और फुटप्रिंट के साक्ष्य जुटाए हैं। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।