सोमवार 21 फरवरी 2022 का पंचांग ओर जानिए अपना आज का राशिफल

खबर शेयर करें -

सोमवार 21 फरवरी 2022 का पंचांग

सूर्योदय-         06:54 ए एम

सूर्यास्त-        06:15 पी एम

चन्द्रोदय-    10:52 पी एम

चन्द्रास्त-    09:43 ए एम

शक सम्वत    1943 प्लव

विक्रम सम्वत    2078 आनन्द

माह- फाल्गुन

पक्ष- कृष्ण पक्ष

तिथि- पञ्चमी – 07:57 पी एम तक

नक्षत्र-    चित्रा – 04:17 पी एम तक

योग-    गण्ड – 01:06 पी एम तक

करण    कौलव – 08:33 ए एम तक तैतिल – 07:57 पी एम तक

अभिजित मुहूर्त-     12:12 पी एम से 12:58 पी एम

विजय मुहूर्त-    02:28 पी एम से 03:14 पी एम

अमृत काल-    10:00 ए एम से 11:34 ए एम

राहुकाल-  08:19 ए एम से 09:45 ए एम

दिशा शूल-    पूर्व

चन्द्र वास-    पश्चिम

मेष राशि (Aries)

आज के दिन सप्तम भाव का चंद्रमा स्वास्थ्य में बाधा उत्पन्न करेगा। आज आपको यात्रा से बचना चाहिए। आपके माता के सेहत  में कुछ परेशानी आ सकती है। धन के मामले में आज आपका दिन बहुत अच्छा रह सकता है। व्यापारिक कार्यों  आज के दिन निवेश से बचें। नौकरी करियर के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपको प्रेम प्रकट करने हेतु के अच्छे अवसर मिल सकते है जिससे आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन रहेगा। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके मित्र आज आपके किसी काम में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। परिवार के लोगों से कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज 1 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

मिथुन राशि (Gemini)

मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज बहुत चुनौतीपूर्ण आने वाला है। मधुमेह से पीड़ित लोगों को अपने खान-पान की आदतों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता सेहत खराब हो  सकती है। आज आप मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। माता-पिता के प्रति आज आपको विशेष सम्मान रखने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- आसमानी

कर्क राशि (Cancer)

राशि स्वामी चंद्रमा चतुर्भ भाव में होने से आज का दिन काफी मेहनत वाला रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। छोटे भाई बहन की प्रगति से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य आपके व्यापार में सहायक रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट आ जाती है। संतान के सुख में स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

सिंह राशि (Leo)

आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति के प्राप्ति के योग हैं। सोशल मीडिया से आज आप को लाभ मिल सकता है। आज नौकरी में आपकी सहायता आपके वरिष्ठ अधिकारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन बहुत उत्तम रहने वाला है। शिक्षा में लापरवाह रहने वाले है।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- मैरुन

 

कन्या राशि (Virgo)

आज आप अपने परिवार में कुछ विवाद की स्थिति का सामना कर सकते हैं। जीवनसाथी आपसे किसी वस्तु या बात की जिद कर सकता है। आज आपकी सेहत में तनाव और माइग्रेन की शिकायत रह सकती है। नींद न आने की भी समस्या हो सकती है। आज आपका आर्थिक पहलू ठीक रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  आज 1 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- हरा

तुला राशि (Libra)

व्यवसायिक कार्य क्षेत्र में आज आपको कुछ कठिनाई का अनुभव होगा। कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। शेयर मार्केट में धन निवेश करने के लिए अच्छा दिन। भाई बंधुओं के साथ आज आप किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध पहले से बेहतर और मधुर होगे।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर आपके आर्थिक नुकसान संकेत देता है। किंतु नए आय के नए स्रोत बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। छात्रों को छात्रवृत्ति भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंद वाला रहेगा। मित्रों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। किसी कारणवश आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पर्पल

धनु  राशि (Sagittarius)

आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर नई नौकरी के संकेत देता है। पिता की तरक्की होगी चंद्रमा की पूर्ण दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर हो रही है जिससे वाहन और मकान के सुख में आज के दिन वृद्धि होगी। धन की स्थिति सामान्य रहने वाली है। लापरवाही न करें सामान को रखने में कोई कीमती वस्तु या धन गायब हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  आज 1 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

 

मकर राशि (Capricorn)

आज आपको आपके परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य विवाह उत्सव होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी नए पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में आपके मधुरता बनी रहेगी।  मनोरंजन आदि के काम पर आप खर्च अधिक करने वाले हैं आज के दिन।

शुभ अंक- 8

शुभ  रंग- नीला

 

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आप संतान की समस्या को लेकर के कुछ अधिक चिंतित रह सकते हैं, विशेषकर के संतान की शिक्षा को लेकर के। नौकरी करने वाले लोगों के उच्च अधिकारियों के साथ आज बहस होने की संभावना है दूरी बनाकर रखें। आज आपके प्रेम संबंधों में नई उर्जा का संचार होगा जिससे सम्बन्धों में नवीनता आएगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- कत्थई

 

मीन राशि (Pisces)

नई नौकरी के प्रयास में तेजी आएगी सफलता भी मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक विस्तार की संभावना है,व्यापारिक सक्रियता अधिक रहेगी। छात्रों के जीवन में अनुशासन बना रहेगा। जीवन साथी आज आप के किसी निर्णय में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला