पापा को हार्ट अटैक आया है,जल्दी आओ,प्रेमिका के घर पहुंचे युवक के साथ हुआ कांड

खबर शेयर करें -

सुबह के 4 बजे जब अर्जुन को उसकी गर्लफ्रेंड का फोन आया तो उसने सोचा भी नहीं था कि उसके साथ कुछ ऐसा होगा जिससे उसकी जान पर ही आ बनेगी. फोन पिक करते ही उसकी प्रेमिका ने कहा कि उसके पिता को हार्ट अटैक आया है.

ये बात सुनकर अर्जुन दंग रह गया. इसके बाद वो अपने घर से जिम जाने के बदले युवती के लिए निकल गया लेकिन बीच रास्ते में ही उसके साथ ऐसा हुआ कि सीधे अस्पताल जाना पड़ा. मामला मुजफ्फरपुरक का है. नगर थाना के गोला बांध रोड निवासी युवक के प्रेम से खफा युवती के परिजनों ने उसे बहाने से बुलाया और फिर गुप्तांग काट दिया, साथ ही उसकी सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल छीन लिया.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़; पुलिस ने संचालक समेत 3 को दबोचा, 4 महिलाएं रेस्क्यू

फिलहाल युवक बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत है. डॉक्टरों के अनुसार स्थिति नाजुक बनी हुई है. इस मामले को लेकर युवक के पिता ने सरैयागंज गोला रोड स्थित युवती की मां और भाई को आरोपित करते हुए नगर थाना ने शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. थाने को दिये आवेदन में युवक के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटा और आरोपित की बेटी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इससे खफा उसके परिजनों ने साजिशन उसे युवती से कॉल करवा कर सुबह साढ़े 4 बजे अपने घर बुलाया.

यह भी पढ़ें 👉  शादी में नेग की राशि पर मची 'महाभारत', रणभूमि बन गया पूरा गांव, एक-दूसरे पर टूट पड़े लोग और जमकर चले लाठी-भाटा

युवती ने फोन पर कहा कि उसके पिता को हार्ट अटैक आया है. इसके बाद अर्जुन अपने घर से जिम जाने के बदले युवती के घर जा रहा था कि युवती के भाई ने अपनी दुकान का शटर खोलकर उसे खींच लिया, जहां उसके साथ मारपीट की गई.उसके बाद उसका गुप्तांग काट दिया गया. मौका-ए-वारदात पर युवती की मां और पिता भी मौजूद थे. लड़का इस घटना के बाद किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा. फिलहाल शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद पुलिस आवेदन के बाद पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़; पुलिस ने संचालक समेत 3 को दबोचा, 4 महिलाएं रेस्क्यू