सुशीला तिवारी अस्पताल के ओपीडी में आने वाले मरीजों को अब मुफ्त में मिलेंगी दवाइयां

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है. अब सुशीला तिवारी अस्पताल के ओपीडी में आने वाले मरीजों को मुफ्त में दवा मिलेगी. सुशीला तिवारी अस्पताल में अभी तक ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए मुफ्त में दवाइयां नहीं दी जाती थी, लेकिन अब मरीजों को इसका लाभ मिलने जा रहा है. एक सप्ताह के भीतर यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी.

राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी ने बताया शासन के निर्देश के बाद अब सुशीला तिवारी अस्पताल के ओपीडी में आने वाले मरीजों को मुफ्त में दवाइयां देने की व्यवस्था शुरू होने जा रही है. एक सप्ताह के भीतर में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी. पहले चरण में करीब 50 से अधिक प्रकार के दवाइयों को बांटने की शुरुआत की जाएगी. जिसके बाद आवश्यकता के अनुसार अन्य दवाइयां बांटने का भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कार्यालय में महिला कॉन्सटेबल से बदसलूकी: आरोपी होमगार्ड के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज

बता दें कि अन्य सरकारी अस्पतालों की अपेक्षा में सुशीला तिवारी अस्पताल में सस्ता इलाज मिलता है, लेकिन ओपीडी आने वाले रोगियों को फ्री दवा देने की कोई व्यवस्था नहीं है. ओपीडी में आने वाले मरीजों को अभी तक बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती थी, बहुत से ऐसे मरीज होते थे जो बाहर से दवाइयां खरीदने में सक्षम नहीं होते. ऐसे में निशुल्क दवाइयां मिलने के बाद मरीजों को काफी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें 👉  पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से उधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे गंभीर

गौरतलब है कि हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्पताल है. यहां रोजाना दो हजार से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं. निशुल्क दवाइयां वितरण होने से सबसे अधिक लाभ पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को मिलेगा, जो पैसे के अभाव में बाहर से दवाइयां नहीं खरीद पाते थे

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे मिला दुर्लभ 'इंडियन फ्लैपशेल' कछुआ: सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी की सजगता से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad