राजू अनेजा,बाजपुर। ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर आभूषण चोरी करने के आरोपी दो महिलाओं को पुलिस ने बिलारी से हिरासत में लिया है। पुलिस ने सोमवार को दोनों महिलाओं को न्यायालय के समक्ष पेश किया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि बीती 15 नवंबर 2024 को श्वेता रानी पत्नी जयदीप ने शिकायत दी थी कि उसकी दुकान से दो महिलाओं ने आभूषण चोरी कर लिए थे जिसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं पर केस दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित की थी। बीते रोज पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गीता पत्नी स्व. राजेश निवासी अम्बेडकर नगर मुल्तानी धमर्शाला के पास शिवपुरी थाना कटघर, गुंजन उर्फ फराह पुत्री विकास कुमार निवासी अतरपुरा हरपाल विधायक के पास थाना गजरौला जिला अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। इन पास से 08 सोने की बालियां बरामद की गईं। गीता ने पूछताछ के दौरान घटना में गुंजन उर्फ फराह का सम्मिलित होना बढ़ाया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एक हजार रुप का इनाम भी रखा था। टीम में एसएसआई विनोद सिंह फर्त्याल, एसआई धीरेन्द्र सिंह परिहार, अर्जुन नगन्याल, इन्दू राणा शामिल रहीं।
ताजा खबर
- बेकाबू रफ्तार ने छीनी एक और जिंदगी: बेरीपड़ाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्टोन क्रेशर चौकीदार की मौत, क्षेत्र में दहशत
- त्योहार से पहले खाद्य विभाग का शिकंजा, चाय चूरी समेत तीन दुकानों पर छापा
- लालकुआं : बंगाली कॉलोनी काली मंदिर में भागवत कथा का समापन: रविशंकर महाराज बोले- ‘मानव सेवा और आचरण में धर्म ही ईश्वर की सच्ची भक्ति’, 3 अक्टूबर को विशाल भंडारा
- कालाढूंगी फैक्ट्री हादसा: जांच करने पहुंची राजस्व टीम, बंद मिली फैक्ट्री; एक महिला मजदूर की मौत, तीन गंभीर
- गौला नदी के कटाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन: उपजिलाधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन, स्थायी तटबंध और मुआवजे की मांग
- दिल्ली नंबर की कार सवार युवकों का हुड़दंग: शराब के नशे में महिलाओं से की अभद्रता, पुलिस ने कार सीज कर भेजा जेल
- पिथौरागढ़ एसएसबी कैंप की बैरक में बुखारी फटने से भीषण आग: 60 जवानों ने भागकर बचाई जान; ITBP और ग्रामीणों ने पाया काबू
- उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘मिशन-2027’: टिकटों के लिए हाईकमान करा रहा गुप्त सर्वे; नवंबर अंत तक 40 सीटों पर मिल सकता है हरी झंडी का संकेत
- नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब: शहर समेत 5 किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतारें, हाउसफुल हुए होटल और पार्किंग स्थल
- उत्तराखंड क्रांति दल की ‘उत्तराखंड संकल्प यात्रा’ 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

