राहुल गांधी पर FIR के बाद उत्तराखंड में सियासी घमासान: सीएम धामी का तंज- ‘मौलाना की धमकी पर चुप क्यों रहते हैं राहुल?’, कांग्रेस का पलटवार

खबर शेयर करें -

देहरादून। हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उत्तराखंड का राजनीतिक तापमान चढ़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस कार्रवाई को भाजपा सरकार की ‘मानसिक विकृति’ और ध्यान भटकाने की साजिश करार दिया है।
सीएम धामी का तीखा सवाल: ‘तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है कांग्रेस’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा स्थल के शुद्धीकरण से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है और कांग्रेस के पास इसका कोई सबूत भी नहीं है। सीएम धामी ने सवाल उठाया, “रुद्रपुर में मौलाना की धमकी और हल्द्वानी में रामलीला मंच पर जेहादी नारे लगने पर राहुल गांधी चुप क्यों रहते हैं? 2022 के चुनाव में कांग्रेस मुस्लिम यूनिवर्सिटी क्यों बनाना चाहती थी?” उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि दलित और गरीब होने के कारण उन्हें पद से हटाया गया था। सीएम ने यह भी कहा कि सेना के शौर्य पर सबूत मांगने वालों को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।
कांग्रेस का पलटवार: ‘शुद्धिकरण’ से ध्यान भटकाने के लिए दर्ज कराया केस
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर पलटवार करते हुए उत्तराखंड की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने इसे भाजपा और आरएसएस की दलित व संविधान विरोधी सोच बताया। उन्होंने कहा कि दलित सम्मान और संविधान की आवाज उठाने पर एफआईआर दर्ज की जा रही है, लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है और इसका कानूनी व लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मांग की कि असल कार्रवाई रामलीला मैदान में शुद्धिकरण करने वालों पर होनी चाहिए।
पूर्व सीएम हरीश रावत दिल्ली में बैठेंगे मौन व्रत पर
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने को राज्य सरकार की संलिप्तता का प्रतीक बताया। कांग्रेस द्वारा सचिवालय घेराव के समर्थन में पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर के सामने मौन व्रत पर बैठेंगे। चुनाव से पहले इस मुद्दे को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग और तीखी होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा