दीपावली पर इन आठ शहरों में हवा और शोर की जांच करेगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

खबर शेयर करें -

प्रदूषण पर लगाम के लिए पीसीबी 13 अक्तूबर से शुरू करेगा निगरानी अभियान

राजू अनेजा,देहरादून। दीपावली के दौरान बढ़ने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने कमर कस ली है। बोर्ड की ओर से राज्य के आठ प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता और शोर स्तर की निगरानी की जाएगी। यह अभियान 13 अक्तूबर से शुरू होकर 15 दिनों तक चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन

हर साल दीपावली के समय हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए बोर्ड विशेष निगरानी अभियान चलाता है। इस बार भी देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में मॉनिटरिंग की जाएगी।

देहरादून में घंटाघर और नेहरू कॉलोनी, ऋषिकेश में नगर निगम परिसर, टिहरी में डीएम कार्यालय और नगर पालिका परिषद परिसर, हरिद्वार में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, काशीपुर में एलडी भट्ट उप जिला अस्पताल, रुद्रपुर में नगर निगम परिसर, हल्द्वानी में जल संस्थान कार्यालय और नैनीताल में नगर पालिका परिषद परिसर में स्थापित स्टेशनों के माध्यम से हवा और ध्वनि प्रदूषण की जांच होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि दीपावली पर पटाखों से उत्सर्जित धुआं और शोर प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। ऐसे में पीसीबी का यह कदम शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में अहम रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपने के बाद कोसी नदी से पुलिस ने दबोचा

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad