बिजली की दरों में एक बार फिर होगा इजाफा, उपभोक्ताओं को लगेगा झटका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने केंद्रीय व्यवस्था के तहत हर महीने बिजली की दरों को तय किए जाने को लेकर जो व्यवस्था लागू की थी, उसका उपभोक्ताओं पर भारी असर पड़ रहा है. यह नई व्यवस्था लागू होने के बाद राज्य में अलग-अलग कई बार बिजली के दाम बढ़ाए गए हैं. इस बार हुई बढ़ोत्तरी के बाद उत्तराखंड में बिजली की दरों को 23 पैसे से लेकर 55 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

हालांकि, नए रेट जारी होने के बाद विभिन्न उपभोक्ताओं को अलग-अलग बढ़े हुए दाम देने होंगे. इसके तहत बीपीएल उपभोक्ताओं को 15 पैसे ज्यादा भुगतान करने होंगे तो वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 38 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी की गई है. व्यावसायिक दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है. इसमें 55 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से अब ज्यादा रकम चुकानी होगी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे मिला दुर्लभ 'इंडियन फ्लैपशेल' कछुआ: सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी की सजगता से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तराखंड में प्रति महीने नई दर की व्यवस्था लागू होने के बाद से ही उपभोक्ताओं पर बिजली के बिल में बोझ बढ़ता चला गया है. हालांकि, नवंबर महीने में कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन इसके अलावा बाकी महीनों में लोगों की दिक्कतें बढ़ी है. खास बात ये है कि नया साल करीब है और नए साल से पहले उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से राज्य के उपभोक्ताओं पर बड़ा बोझ डाला गया है.

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर, 5 साल के मासूम की मौत; 1100 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad