मुख्यमंत्री धामी ने अपनी कैबिनेट के साथ किए रामलला के दर्शन

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते थे तब कई बार अयोध्या आए।

उस समय भगवान रामलला टेंट में थे। देखकर बहुत दुख होता था। आज गर्व का अनुभव हो रहा है। टेंट से रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल का पूर्ण समर्थन: कहा- 'बिंदुखत्तावासियों से पारिवारिक रिश्ता, हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष'

उन्होंने कहा कि अयोध्या में उत्तराखंड सदन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। उत्तराखंड और अयोध्या धाम का आपस में बहुत गहरा संबंध है।

धामी ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद रामलला अपने जन्म स्थान पर भव्य मंदिर में विराजित हुए हैं। यह विश्व के प्रत्येक सनातनी की भावनाओं की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस कालखंड में फिर से राम युग का आरंभ हुआ है। आने वाले समय में बड़ी संख्या में हमारे यहां के लोग प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आएंगे। ऐसे में सदन का निर्माण हो जाने से उत्तराखंडवासियों को सहूलियत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर भड़का जनाक्रोश: कुड़ाई ने सरकार को दी अनिश्चितकालीन अनशन और चक्का जाम की चेतावनी