
राजू अनेजा,काशीपुर। चर्चित फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तार पूर्व पार्षद नौशाद हुसैन को अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) काशीपुर ने द्वितीय जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी। अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से रखे गए कानूनी तर्कों को महत्वपूर्ण मानते हुए बेल मंजूर की।
मझरा रोड निवासी पूर्व पार्षद नौशाद हुसैन को काशीपुर पुलिस ने उस आरोप में गिरफ्तार किया था कि उनकी बंदूक का लाइसेंस उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से जारी होना दर्शाया गया, जबकि जिलाधिकारी शाहजहांपुर कार्यालय के रिकॉर्ड में ऐसा कोई लाइसेंस जारी नहीं मिला। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल ने अधिवक्ता मुनिदेव बिश्नोई एवं भारत भूषण के साथ जोरदार पैरवी करते हुए अदालत को बताया कि आरोपी ने पूरी विवेचना में सहयोग किया है, जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के कई महत्वपूर्ण फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि “जमानत नियम है, जेल अपवाद”, इसलिए आरोपी को अनावश्यक रूप से जेल में रखना न्यायोचित नहीं होगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल की दलीलों से सहमत होते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पूर्व पार्षद नौशाद हुसैन का द्वितीय जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।
ताजा खबर
- शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल
- मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार
- शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम
- स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर
- लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज
- पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक
- स्वतंत्रता दिवस पर रोडहंटर्स फाउंडेशन ने रचा इतिहास: 168 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया महादान
- अल्ली खां चौक पर पहली बार लहराया 135 फीट का तिरंगा, महापौर दीपक बाली ने रचा इतिहास

