देह व्यापार : बॉम्बे हॉस्पिटल के नजदीक स्थित होटल से 2 युवतियों और 8 युवकों को लिया हिरासत में

खबर शेयर करें -

इंदौर : कोरोना का दूसरी लहर का खतरा अभी पूरी तरह से समाप्त भी नहीं हुआ है कि सेक्स वर्कर्स ने देह व्यापार करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया।पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बॉम्बे हॉस्पिटल के नजदीक स्थित होटल में छापा मारकर मौके से 2 युवतियों और 8 युवकों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म: दो परिचितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बालिग होने के हफ्ते भर बाद घटी वारदात


मिली जानकारी के मुताबिक, लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा थापुलिस ने इस पूरे मामले में 8 युवक और दो युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।दो युवतियां हैदराबाद से आकर इंदौर में सेक्स रैकेट संचालित कर रही थीं ज‍िनसे पुलिस पूछताछ में जुटी है।
यह भी पढ़े 👉 दो पुलिस कांस्टेबल सहित चार लोग 10 किलो चरस समेत गिरफ्तार
वहीं, युवतियों के मोबाइल नम्बर के आधार पर भी तफ्तीश की जा रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। इस पूरे मामले में होटल संचालक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। लिहाजा, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
इंदौर एसपी पूर्व आशुतोष बागरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी 2 लड़कियां हैदराबाद से आई हुई हैं और यहां पर सेक्स रैकेट का संचालन कर रही हैं। उन्होंने बताया क‍ि लोकल लेवल पर लोग इस पूरे रैकेट में शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दबिश देकर 2 लड़कियां और 8 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अमित बिष्ट बनकर किराए पर क्यों रह रहे थे अजीम मिया ? क्या हे असली नाम के पीछे की कहानी पुलिस जांच में जुटी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अमित बिष्ट बनकर किराए पर क्यों रह रहे थे अजीम मिया ? क्या हे असली नाम के पीछे की कहानी पुलिस जांच में जुटी